फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता का बयान, नहीं होना चाहिए भारत-पाक मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के धर्मशाला स्टेडियम में हो रहे वर्ल्ड कप टी-20 के भारत-पाक मुकाबले को रद्द करवाने की मुहिम तेज हो गई है। भाजपा नेता ने भी रद्द करने की मांग की है। धर्मशाला में भारत-पाकिस्तान टी-20 क्रिकेट मैच के विरोध में डिप्टी एडवोकेट जनरल विनय शर्मा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शांता कुमार से मुलाकात की।
विज्ञापन


उन्होंने सांसद को 18 मार्च को धर्मशाला के शहीद स्मारक में आने का न्योता दिया है। विनय ने कहा कि वे 18 मार्च से तीन दिन तक धरने पर बैठेंगे। शांता कुमार ने लोकसभा सत्र होने के चलते धर्मशाला जाने से मना किया है। शांता ने कहा कि देश और प्रदेश खासकर कांगड़ा के जवान पाकिस्तान की गलत हरकतों से शहीद हो रहे हैं।
विज्ञापन

जब वार्ता रद्द तो मैच क्यों नहीं

कांगड़ा सैनिकों का घर है। हर दूसरे या तीसरे घर से कोई जवान सेना में है या सेना से रिटायर हुए हैं। ऐसे में धर्मशाला में क्रिकेट मैच का औचित्य ठीक नहीं है। सरकार और क्रिकेट एसोसिएशन को अपने इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।

जब भारत और पाकिस्तान की सचिव स्तर की वार्ता रद्द हो सकती है तो भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट मैच भी रोका जा सकता है। उधर, एडवोकेट विनय शर्मा ने कहा कि उन्होंने सांसद शांता कुमार से उनके निवास पर मुलाकात की है। उन्होंने शांता को 18 मार्च को धर्मशाला आने का न्योता दिया है। इसके अलावा क्रिकेट मैच को लेकर उनकी शांता से चर्चा हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें