फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बेनकाब हुई वीरभद्र सरकार, विरोधियों पर बनाए थे झूठे मुकदमे'

Sat, 28 May 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सत्ती ने कहा कि वीरभद्र सरकार की ओर से विरोधियों के खिलाफ रचे गए षड्यंत्रों का पर्दाफाश हो रहा है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि वीरभद्र सरकार की ओर से विरोधियों के खिलाफ रचे गए षड्यंत्रों का पर्दाफाश हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहले सर्वोच्च न्यायालय ने नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल के खिलाफ दर्ज एफ आईआर को खारिज किया और अब अब पूर्व डीजीपी आईडी भंडारी के खिलाफ दर्ज केस में सीजेएम कोर्ट ने क्लीन चिट दी है।
विज्ञापन


पुलिस के सर्वोच्च पद पर रहे एक अधिकारी ने जो प्रदेश के मुख्य सचिव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं वे गंभीर हैं। प्रदेश सरकार को तुरंत मुख्य सचिव को पद से हटाकर इस मामले की जांच किसी निष्पक्ष जांच एजेंसी से करवानी चाहिए।

प्रदेश के लिए इससे अधिक शर्मनाक और क्या हो सकता है कि सरकार के मुखिया और प्रशासन के मुखिया दोनों भ्रष्टाचार के आरोपों में संलिप्त हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सत्ता में आते ही कांग्रेस सरकार ने विरोधियों के उत्पीड़न का काम शुरू किया।
विज्ञापन


विपक्ष के नेताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे बनाए। एक मनघंड़त टेप कांड का हवाला देते हुए विरोधियों को बदनाम करने की कोशिशें की गई। सरकार के साथ-साथ उस समय कांग्रेसी नेता भी यह दावा करने से नहीं चूक रहे थे कि हजारों की संख्या में टेलीफोन टेप हुए हैं और अब न्यायालय के आदेशों के पश्चात सच्‍चाई सबके सामने है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें