बिंदल ने कहा कि बजट सत्र समाप्त हुए एक सप्ताह बीता है, बजट में कहीं भी थाली का जिक्र नहीं था।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री और मंत्रियों की ओर से की गई घोषणाओं को जनता को भ्रमित करने वाला बताया है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राजीव बिंदल ने कहा कि आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स 13 हजार नौकरियां देने की बात कही हैं, जबकि मुख्यमंत्री 25 हजार नौकरियां देने की बात कर रहे हैं।
इनमें से किसको सही माना जाए, यह बड़ा सवाल है। वरिष्ठ मंत्री कौल सिंह कहते हैं कि ज्यादा तेज दौड़ने से मुख्यमंत्री नहीं बनते। उन्हें कांग्रेस नेताओं से प्रश्न है कि पार्टी में कौन तेजी से दौड़ रहा है? सरकार के वरिष्ठ मंत्री जीएस बाली ने हिमाचल दिवस पर सस्ती थाली की घोषणा कर डाली।
बिंदल ने कहा कि बजट सत्र समाप्त हुए एक सप्ताह बीता है, बजट में कहीं भी थाली का जिक्र नहीं था। प्रदेश सूखे की चपेट में है। पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। हिमाचल में विकास कार्य लटके हैं।