फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस देश को वाड्रा मॉडल देना चाहती है: लेखी

Thu, 01 May 2014 08:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कहा कि कांग्रेस देश को वाड्रा मॉडल देना चाहती है। एक लाख रुपये के निवेश से 300 करोड़ कैसे बनाए जाते हैं, यह कांग्रेस का कारनामा है। उन्होंने कहा शहीदों का अपमान करने की बात करने वाली आम आदमी पार्टी जम्मू कश्मीर में रेफरेंडम (जनमत संग्रह) की बात करती है। वे देश को बांटने की बात करते हैं।
विज्ञापन


ऊना में वीरवार को पत्रकारों से बातचीत में लेखी ने आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी और शहीद कैप्टन बिक्रम बतरा की मां कमलकांता बतरा को सलाह दी कि वे पहले कश्मीर के मामले में अपनी पार्टी का स्टैंड पूछें। उनका बेटा जम्मू कश्मीर में ही शहीद हुआ है और आप वहां जनमत संग्रह करवाना चाहती है।

क्या ये उन शहीदों की अपमान नहीं जिन्होंने देश की रक्षा के लिए प्राणों की आहुतियां दे दी। उन्होंने कहा कि हम शहीदों का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई और मॉडल भी हैं। जिनमें एक कठपुतली मॉडल भी है। दिल्ली में कठपुतली नामक एक जगह है वहां भी यूपीए सरकार ने एक बिल्डर को 64 हजार गज जमीन 6.5 करोड़ में दे दी है।
विज्ञापन


वहां रेट दो लाख रुपये गज है। अडानी के मसले पर मीनाक्षी ने कहा कि गुजरात सरकार ने पूरा माप तोल करते हुए जमीन दी। यूजलेस भूमि को गुजरात सरकार ने 60 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से दिया और अडानी ने वहां पर अब तक 50 हजार करोड़ निवेश भी किया है। 10 हजार लोगों को वहां रोजगार भी मिला है। 60 वर्षों के शासन में कांग्रेस की बदौलत देश का हर घर, यहां तक कि हवा और पानी भी बिक गया है। विदेशी ताकतें हम पर हावी हैं और मल्टीनेशनल कंपनियों के हम अधीन हैं।

17 वर्षों में क्यों नहीं हुआ केजरीवाल का तबादला
ऊना में प्रेस वार्ता में लेखी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल जब सरकारी नौकरी करते थे तो उनकी साढ़े 17 वर्ष में ट्रांसफर ही नहीं हुई। दस जनपथ के पत्र पर ऐसा हुआ और उनकी पत्नी का भी कभी तबादला नहीं होता। कांग्रेस ने यह भ्रम पैदा कर रखा है कि भारत गरीब देश है। भारत का पैसा स्विस बैंक में है, सिंगापुर में भारत का वित्तीय सहयोग है, चीन के साथ विश्व का अव्वल दर्जे का व्यापार है, फिर भारत गरीब देश कैसे हुआ।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें