फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू की चपेट में आए भाजपा नेता ने तोड़ा दम, पीजीआई में हुई मौत

Wed, 10 Oct 2018 10:25 AM IST
शुभम राही, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू की चपेट में आने से बिलासपुर के भाजपा नेता की चंडीगढ़ (पीजीआई) में मौत हो गई। बिलासपुर के मल्यावर के रहने वाले सुभाष चंदेल का कारोबार शिमला में था। कुछ दिनों पहले वह अपने घर आए थे और यहां फैले डेंगू की चपेट में आ गए।

विज्ञापन


उनका इलाज बिलासपुर अस्पताल में कई दिन चला, लेकिन स्वास्थ्य मेें कुछ सुधार न होने के चलते उनका इलाज शिमला भी हुआ। यहां भी हालत बिगड़ने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। तीन दिन उपचार के बाद यहां उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

शिमला में भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष रहे चुके सुभाष भाजपा के बड़े नेताओं के करीबी माने जाते थे। बता दें कि बिलासपुर में डेंगू जानलेवा बन गया है। डेंगू की चपेट में आने से बिलासपुर और मंडी से एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। मंडी के डैहर निवासी व्यक्ति की डेंगू से मौत बिलासपुर अस्पताल में हुई थी। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था और अब एक और डेंगू से मौत होना चिंता का विषय बन गया है।

सीएमओ बीके चौधरी का कहना है कि उनके पास अभी इस मामले की जानकारी नहीं पहुंची है। मृतक के रिश्तेदार कुलदीप ने बताया कि सुभाष चंदेल बिलासपुर आते ही डेंगू की चपेट में आ गए। बिलासपुर में उपचार के बाद उनका शिमला में उपचार हुआ। यहां भी हालत खराब होने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। डाक्टरों ने बताया कि सुभाष के प्लेटलेट्स 10 हजार तक पहुंच गईं थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें