फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में कार हादसे में भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष की मौत

Wed, 21 Feb 2018 10:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी शिमला के मैहली-जुन्गा सड़क पर ब्यूलिया के पास सोमवार रात को कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने मकान की दीवार तोड़ कर अंदर घुस गई। हादसे में कार चालक की मौके  पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


जुन्गा डलयान के रहने वाले दिनेश्वर दत्त शर्मा पूर्व में भाजपा कसुम्पटी मंडल के अध्यक्ष रह चुके हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दिनेश्वर दत्त शिमला से जुन्ना जा रहे थे।

इसी दौरान ब्यूलिया के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के साथ बने मकान में घुस गई। इनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्हें आईजीएमसी ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें