फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष की पीजीआई में मौत

Mon, 08 Feb 2016 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के बड़े कारोबारी और भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष अशोक सूद की सोमवार को पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। वह कुछ समय से बीमारी थे। इन्हें कुछ दिन पहले उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल लाया गया था उसके बाद इन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। सोमवार को अस्पताल में इनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल, सांसद शांता कुमार, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह, भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर,, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन राणा, सांसद बिमला कश्यप, वीरेंद्र कश्यप, रामस्वरूप शर्मा, मोर्चों के राष्ट्रीय समन्वयक महेंद्र पांडेय, पूर्व

प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सुरेश भारद्वाज, जयराम ठाकुर, सुरेश चंदेल, विधायक रविंद्र सिंह रवि, विक्रम ठाकुर, पूर्व मंत्री किशन कपूर, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र बरागटा, सिकंदर कुमार, प्रदेश महामंत्री राजीव बिंदल, विपिन परमार, रणधीर शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता गणेश दत्त, सचिव त्रिलोक जंवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष कपिल सूद, शिमला जिला के अध्यक्ष संजय
विज्ञापन


सूद, जिला महामंत्री प्रमोद ठाकुर मंडल अध्यक्ष प्रदीप कश्यप, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव सूद, महामंत्री रमेश चोजड़, संजीव ठाकुर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रूपा शर्मा, किरण बावा, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश शारदा ने भाजपा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक सूद के निधन पर शोक जताया है।

चार दिनों के भीतर अस्पतालों में पीलिया के 83 पॉजिटिव मामले- शहर में पीलिया का प्रकोप जारी है । बीते चार दिनों के भीतर पीलिया के 83 नये पॉजिटिव मामले सामने आए। जबकि सोमवार को 25 नये पॉजिटिव मामले आए। अस्पताल में कभी पीलिया के आंकड़ों में एकाएक वृद्धि हो जाती है तो कभी आंकड़ों में कमी आ जाती है।

अस्पतालों में रोजाना पीलिया के पॉजिटिव मामलों का आना लगातार जारी है। शहर के तीनों अस्पताल डीडीयू, केएनएच और आईजीएमसी अस्पताल में पीलिया के मरीज उपचार के लिए आ रहे है। हालांकि अस्पतालों में पीलिया के टेस्ट मुफ्त में होने के कारण लोगों को परेशान नही होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें