फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पार्टी नहीं मेरी मां है : धूमल

Mon, 16 Jun 2014 06:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टौणी देवी (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भाजपा को मां का दर्जा देने के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भ्ाी कहा है कि भाजपा पार्टी नहीं, मेेेरी मां है। उन्हाेंने कहा कि पार्टी जिन सिद्धांतों को लेकर आगे बढ़ रही है, उससे हमारा देश भारत परम वैभव को प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि जीवन में अनेक चुनाव देखे, लेकिन इस बार का चुनाव पूरी तरह भिन्न था।
विज्ञापन


इसमें निजी दुष्प्रचार चरम पर था, उसके बावजूद जनता ने विरोधियों को मुंह तोड़ जवाब दिया और प्रदेश की चारों सीटें भाजपा की झोली में डालीं। वे टौणी देवी में कार्यकर्ताओं के धन्यवाद के लिए आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनता ने देश में मोदी की सरकार बनाई है, जनता की काफी सारी अपेक्षाएं हैं।

बिगड़े हुए तंत्र को ठीक करने में समय लगेगा, लेकिन पांच साल में बहुत कुछ होगा, इसलिए कार्यकर्ता धैर्य रखें। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अहंकार के साथ हमीरपुर आए थे, मगर जनता ने उन्हें हमीरपुर तो क्या मंडी से भी रुखसत कर दिया।
विज्ञापन


सुजानपुर विस क्षेत्र को आदर्श विस क्षेत्र बनाना उनका सपना है, इसे पूर्ण करने के लिए जनता, कार्यकर्ताओं का सहयोग भी जरूरी है। हमीरपुर तक रेल लाइन पहुंचाने का उनका प्रण है और वह जल्द ही रेल मंत्री से मिल कर सर्वे के लिए धन का प्रावधान पहले बजट में करवाएंगे।

संसदीय क्षेत्र में कोई भी एम्स स्तर का अस्पताल नहीं है, स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन से मुलाकात कर संस्थान लाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में विधायक नरेंद्र ठाकुर, कर्नल रणजीत सिंह, राकेश ठाकुर, अंकुश गुप्ता, सतपाल शर्मा, रजत ठाकुर के अलावा कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान वोटिंग में प्रथम आने वाले घरडाह, चारियां दी धार, कडियार ग्राम केंद्र के अध्यक्षों और बूथ पालकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें