कहा कि डिप्टी मेयर अफसर का बचाव कर रहे हैं। डिप्टी मेयर भी गुस्सा हो गए और तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई। डिप्टी मेयर के तू शब्द कहने पर आरती भड़क गई और डिप्टी मेयर पर झपट गई। कहा कि मुझसे तमीज से बात करें।
डिप्टी मेयर बोले कि मुझे हर बार बात कहने से टोका जाता है। ऐसा नहीं चलेगा। स्थिति धक्कामुक्की तक पहुंच गई। बाकी पार्षदों नेे दोनों को किसी तरह अलग किया। बवाल होता देख मेयर ने 3:15 बजे सदन स्थगित कर दिया।
इससे पहले निगम कर्मचारियों ने अधिकारी के खिलाफ पार्षदों और मीडिया को अपने ज्ञापन दिए। कई पार्षदों को ऑडियो भी सुना दी। कर्मचारी अधिकारी पर सीक्रेसी लीक करने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, संबंधित अधिकारी निजी कारणों से बैठक में नहीं पहुंच पाए। पार्षद उनकी गैर मौजूदगी पर भी सवाल उठाते रहे।