प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था की बदहाल स्थिति के आरोपों पर रणधीर बोले कि कांग्रेस बोलने से पहले अतीत में झांके। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार के सत्ता में आने के बाद आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। इससे पहले कांग्रेस सरकार में अपराधियों को सरकार का संरक्षण रहता था।
आनंद शर्मा के नोटबंदी एवं जीएसटी के फैसले पर हमले का जवाब देते हुए रणधीर ने कहा कि दोनों ही फैसलों से देश को लाभ हुआ है। इन दोनों फैसलों से प्रत्यक्ष करों में 12.7 फीसदी वृद्धि हुई है।
उन्होंने आनंद शर्मा से पूछा कि वाजपेयी सरकार के हिमाचल को दिए विशेष औैद्योगिक पैकेज को उन्होंने यूपीए में बतौर केंद्रीय मंत्री क्यों नहीं बढ़ाया। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।