फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार के मंत्रियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार करेगी भाजपा

Mon, 01 Aug 2016 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डलहौजी (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल भाजपा कांग्रेस सरकार के मंत्रियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार करेगी। यह चार्जशीट मंडल, जिला और प्रदेश स्तर पर बनेगी। यह फैसला प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में लिया गया। बैठक में कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों पर चर्चा की गई। तय किया गया कि कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाया जाएगा।
विज्ञापन


उधर, बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा है कि विधानसभा चुनाव में हिमाचल में भाजपा का चेहरा कौन होगा, इसका निर्णय केंद्रीय नेतृत्व करेगा। फिलहाल इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इतना तय है कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सरकार भाजपा की ही बनेगी।
विज्ञापन

भाजपा की नहीं, गिरफ्तारी से बचने की चिंता करें वीरभद्र

सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार कोमा में है और इस समय आईसीयू में है। मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि इसी वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल दौरा होगा। और कई केंद्रीय मंत्रियों के दौरे भी प्रदेश में करवाए जाएंगे। प्रदेश में रुके हुए विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के भाजपा में फूट के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि वीरभद्र सिंह को भाजपा की चिंता छोड़ कर अपनी सरकार और अपने परिवार की चिंता करनी चाहिए। इस समय वीरभद्र सिंह के साथ उनके परिवार पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें