फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु दोष को देख भाजपा ने बदली स्मृति के मंच की दिशा, अब तक सभी हारे

Wed, 15 May 2019 02:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर विनोद राणा, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लोकसभा चुनावों में भाजपा किसी सीट पर कोई रिस्क नहीं लेने के मूड में नहीं है। अब रैलियों के लिए नेताओं के मंच भी वास्तु दोष के हिसाब से सजने लगे हैं। ऐसा ही मामला पालमपुर में भी सामने आया है। आज पालमपुर के गांधी मैदान में भाजपा की स्टार प्रचारक स्मृति ईरानी की रैली को लेकर वास्तु दोष को देखते हुए मंच का स्थान बदल दिया है।

विज्ञापन


मैदान में पानी की टंकी की तरफ बने मंच पर भाजपा की जितनी भी चुनावी रैलियां हुई हैं उन चुनावों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अब भाजपा स्मृति ईरानी की नए मंच में रैली करेगी। साल 2012 के विस चुनाव में सुषमा स्वराज ने इस मैदान में पुरानी जगह पर चुनावी रैली की थी। भाजपा के पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा इस चुनाव में हार गए थे।

साल 1998 के विधानसभा चुनाव में  भाजपा नेता स्वर्गीय विनोद खन्ना ने भी इसी मंच पर चुनावी रैली की, तो भाजपा के डॉ. शिव कुमार चुनाव हारे। यही नहीं 2017 के विस चुनाव में कांग्रेस ने भी पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के मंच की दिशा को बदल दिया था। नतीजा, आशीष बुटेल पालमपुर से चुनाव जीते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं भाजपा ने 2014 लोकसभा चुनाव में भी शहीद विक्रम बतरा मैदान में पीएम मोदी की रैली की मंच की दिशा वास्तु दोष को देख बदल दी थी। शांता कुमार इस चुनाव में करीब पौने दो लाख मतों से जीते थे। अब भाजपा ने भी स्मृति ईरानी के मंच की दिशा को बदल दिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार की नगरी पालमपुर में अब तक ठंडी पड़ी सियासी हवाओं को अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी गरमाएंगी।

आज स्मृति ईरानी गांधी मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगी। हालांकि इससे पहले कांग्रेस के पूर्व केंद्र मंत्री आनंद शर्मा इस मैदान पर बीते वीरवार को चुनावी रैली की शुरुआत पालमपुर में कर चुके हैं। उपमंडल पालमपुर में भले ही अब तक भाजपा और कांग्रेस का चुनाव प्रचार चला हुआ है, लेकिन किसी बड़े चेहरे के न आने से चुनावी समर की गर्माहट दिखती नजर नहीं आई है।

भाजपा संगठनात्मक जिला पालमपुर के अध्यक्ष एवं वास्तुकार विनय शर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के मंच की दिशा बदली गई है। इसका एक कारण वास्तु दोष भी माना गया है। कहा कि 2014 में वास्तु दोष को देख पीएम नरेंद्र मोदी के मंच की दिशा भी शहीद विक्रम बतरा मैदान में बदली गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें