फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के चलते स्थगित हुई विधानसभा, सीएम दिल्ली रवाना

Tue, 20 Dec 2016 02:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा के दूसरे दिन मंगलवार को विपक्ष ने सीएम वीरभद्र सिंह पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर चर्चा मांगी जिस पर हंगामा हो गया।‌ विधानसभा अध्यक्ष बीबीएल बुटेल ने विपक्ष की इस मांग को खारिज कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद विपक्ष और भड़क गया और दो बार स्पीकर के सामने आकर नारेबाजी की। पहले तो सदन को दोपहर बाद तक के लिए स्‍थगित कर दिया गया लेकिन बाद में इसे बुधवार सुबह तक के लिए स्‍थगित करना पड़ा।

इससे पहले सरकाघाट के विधायक इंद्र सिंह ने सदन में सीएम पर धमकाने का भी आरोप लगाया। दूसरे दिन किसी बड़े प्रस्ताव पर चर्चा नहीं हो सकी। करीब डेढ़ घंटे तक तो नारेबाजी और हंगामा ही होता रहा।
विज्ञापन


वहीं, सदन के बाद सीएम वीरभद्र सिंह दिल्‍ली रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वे अपने केस के सिलसिले में दिल्‍ली जा रहे हैं। वहीं, अब कैबिनेट की बैठक भी बुधवार को रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें