फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, उद्योग मंत्री के बारे में भाजपा नेता का चौंकाने वाला बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. राम कुमार ने कहा कि हरोली क्षेत्र में ड्रग माफिया को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। जिससे हरोली का युवा वर्ग बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने उद्योगमंत्री पर सीधा हमला करते हुए आरोप लगाया कि राजनीति चमकाने लिए उद्योगमंत्री हरोली के युवाओं को बर्बाद करने का काम करते हुए युवाओं को नशे की दलदल की ओर धकेल रहे हैं।

राम कुमार ने कहा कि हरोली क्षेत्र में दो वर्षों में ही नशे के कारण कई नौजवानों की मौत हो चुकी है और स्कूल व कालेज में पढ़ने वाले युवा नशे के आदि बन रहे हैं।
विज्ञापन

हेरोईन मामले में फरार आरोपी कांग्रेस से संबंधित

हैरत की बात तो यह है कि हेरोईन मामले में फरार आरोपी कांग्रेस से संबंधित है। चुंकि विस चुनावों के दौरान उक्त युवक ने कांग्रेस प्रत्याशी को रुपयों से तोला था।

उन्होंने कहा कि पुलिस भी राजनीतिक ईशारों पर काम करते हुए ड्रग माफिया के विरुद्ध कार्रवाई करने में हिचकिचा रही है। उन्होंने कहा कि जिस पुलिस अधिकारी ने हरोली क्षेत्र में नशे के कारोबार पर नकेल कसने का काम किया था उसे मात्र एक माह में ही सरकार ने वहां से बदल दिया था।

पुलिस विभाग बताए कि ऐसे एएसआई को किस कारण व किसके दबाव में बदला गया था। उन्होंने कहा कि जब कोई नशीले पदार्थों के साथ ऊना क्षेत्र में पकड़ा जाता है, तो नशे के विरुद्ध अभियान के दिखावे के तौर पर उसकी गिरफ्तारी हरोली क्षेत्र में दिखाई जाती है।

भाजपा ने हरोली क्षेत्र में पहले भी नशे के विरुद्ध संघर्ष किया है और यदि अब नशे के कारोबार पर रोक न लगी तो और अधिक संघर्ष किया जाएगा।

जिसमें हरोली के युवाओं को नशे से बचाने का काम भाजपा करेगी और जो लोग नशे के कारोबार में शामिल होंगे उनकी पोल खोली जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए यदि भाजपा को मंत्री का भी घेराव एवं विरोध करना पड़ा तो भाजपा पीछे नहीं हटेगी। रामकुमार ने कहा कि उद्योगमंत्री इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करे, जिससे जनता को सच्चाई पता चल सके।
विज्ञापन

आरोप निराधार, कांग्रेस गंभीर: अगिभनहोत्री

उद्योग मंत्री मुकेश अगिभनहोत्री का कहना है कि कांग्रेस और उन पर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। कांग्रेस हरोली सहित पूरे प्रदेश में नशे के कारोबार को लेकर गंभीर है।

उन्होंने कहा कि जिला ऊना में ऐसे मामलों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को सख्त निर्देश  दिए गए हैं। जिस पर पुलिस कार्रवाई भी कर रही है।

उन्होंने कहा कि पुलिस को खास हिदायत दी गई है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी दोषी को बख्शा न जाए। यह इसी सक्रियता का नतीजा है कि पुलिस ने बीते दिनों इस कारोबार का भंडाफोड़ किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें