फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बिटुमिन खत्म, सड़क पर 50 मीटर पैचवर्क के बाद काम बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी के अधिकारियों से पूछा- काम की रफ्तार ऐसी रही तो टारिंग में लग जाएंगे कई हफ्ते
विज्ञापन

पेयजल लाइन में लीकेज पर भी लगाई फटकार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में संजौली-आईजीएमसी सड़क पर चल रहे टारिंग और पैचवर्क के काम का जायजा लेने सोमवार दोपहर करीब 3:50 बजे महापौर सुरेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे।

यहां करीब 50 मीटर पैचवर्क करने के बाद मजदूर सड़क किनारे बैठे मिले। काम बंद होने का कारण पूछने पर पता चला कि बिटुमिन खत्म हो गया है। इस पर महापौर ने संबंधित कंपनियों के अधिकारियों को फोन कर काम बंद होने पर नाराजगी जताई। महापौर ने पेयजल कंपनी और सुएज इंडिया के अधिकारियों से पूछा कि आखिर मौके पर काम क्यों ठप पड़ा है। यदि बिटुमिन की कमी है तो काम कैसे पूरा होगा?
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि काम की रफ्तार ऐसी ही रही तो सड़क की टारिंग पूरी करने में कई सप्ताह लग जाएंगे। मौके पर धूल उड़ने से लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे में नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्लांट से ही निर्माण सामग्री उपलब्ध करवाई जाए, ताकि सड़क के पैचवर्क और टारिंग का काम जल्द पूरा हो सके। कंपनी अधिकारियों ने महापौर को जल्द काम पूरा करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद महापौर आईजीएमसी नाले के पास पहुंचे।
यहां मुख्य पेयजल लाइन में भारी लीकेज हो रही थी। इस पर उन्होंने कंपनी अधिकारियों को फटकार लगाते हुए इसे तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि मौके पर लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। इसे जल्द ठीक किया जाए, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके। इसके बाद महापौर ने बालूगंज-चौड़ा मैदान में चल रहे कार्यों का भी जायजा लिया। यहां भी वह काम की गति से संतुष्ट नजर नहीं आए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को जल्द टारिंग का काम पूरा करने के निर्देश दिए। महापौर ने कहा कि शहर में पेयजल लाइनें बिछाने के लिए जिन सड़कों को खोदा है, उनकी मरम्मत और टारिंग का काम प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने बताया कि बुधवार को टारिंग के कार्यों को लेकर अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट भी ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें