फाइनल मैच में 4-0 के अंतर से दर्ज की शानदार जीत, जेनेसिस ग्लोबल स्कूल बना उपविजेता
विज्ञापन
सभ्या को मिला मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के बिशप कॉटन स्कूल में आयोजित बिशप जॉर्ज एडवर्ड लिंच कॉटन मेमोरियल ऑल इंडिया इंटर-स्कूल फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब बिशप कॉटन स्कूल की ए टीम ने जीत लिया।
फाइनल मुकाबले में बिशप कॉटन स्कूल ए ने जेनेसिस ग्लोबल स्कूल को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से हराकर चैंपियनशिप अपने नाम की। जेनेसिस ग्लोबल स्कूल उपविजेता रहा। प्रतियोगिता के अंतिम दिन सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। इससे पूर्व पहले सेमीफाइनल में बिशप कॉटन स्कूल-ए ने बिशप कॉटन स्कूल-बी को 2-0 से हराया। इस मुकाबले में सभ्या को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे सेमीफाइनल में जेनेसिस ग्लोबल स्कूल और पाइनग्रोव स्कूल के बीच मुकाबला 4-4 से बराबरी पर रहा। पेनल्टी शूटआउट में जेनेसिस ग्लोबल स्कूल ने 3-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। जेनेसिस के मनन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। फाइनल में बिशप कॉटन स्कूल-ए ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और जेनेसिस ग्लोबल स्कूल को 4-0 से शिकस्त दी।
बिशप कॉटन के मुकुंद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट में बिशप कॉटन स्कूल-ए के जोशुआ को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और आर्यन मखीजा को बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार मिला। जेनेसिस ग्लोबल स्कूल के आर्यमान को बेस्ट अटैकर और हर्ष को बेस्ट मिडफील्डर चुना गया। समापन समारोह में एनसीसी हिमाचल प्रदेश के डिप्टी कमांडेंट कर्नल आदित्य वर्मा मुख्य अतिथि रहे। भारतीय फुटबाल से जुड़े रंजीत बजाज ने सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। स्कूल स्पोर्ट्स इंचार्ज गुरप्रीत सिंह भी समापन समारोह में मौजूद रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की टीमों ने भाग लेकर खेल भावना, टीमवर्क और प्रतिस्पर्धा का प्रदर्शन किया।