फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बाहरी राज्यों से आ रहे पोल्ट्री उत्पादों पर एक सप्ताह तक रोक

Mon, 11 Jan 2021 06:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सीएम जयराम ने बर्ड फ्लू को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पौंग बांध में बर्ड फ्लू फैलने की वजह से प्रदेश में बाहरी राज्यों से आ रहे पोल्ट्री उत्पादों पर एक सप्ताह के लिए रोक लगा दी गई है। संक्रमण को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है। सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बर्ड फ्लू को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सीएम ने अफसरों को जलाशयों के आसपास कड़ी निगरानी रखने और लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बर्ड फ्लू के कारण अब तक 4,324 प्रवासी पक्षियों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अब तक 215 अन्य पक्षी मृत पाए गए हैं। इन पक्षियों को प्रोटोकॉल के अनुसार दफनाया जा रहा है। सीएम ने कहा कि पशुपालन और वन्य प्राणी विभाग के 65 त्वरित प्रतिक्रिया दल पौंग डैम और आसपास के क्षेत्रों की निगरानी कर रहे हैं। पशुपालन विभाग ने पोल्ट्री नमूने आरडीडीएल जालंधर को भेजे हैं। सोलन जिला के उपमंडल धर्मपुर में भी 1,000 मृत मुर्गियां फेंकी हुई पाई गई थीं। इन्हें गहरे गड्ढे में दबा दिया है। इस क्षेत्र को प्रोटोकॉल के अनुसार सैनिटाइज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें