फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बिलासपुर की बेटी भारतीय सेना में बनी लेफ्टिनेंट, पति भी आर्मी में दे रहे हैं सेवाएं

Mon, 13 May 2024 09:31 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)

सार

जिला बिलासपुर के की बेटी विभूति ठाकुर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी हैं। विभूति ठाकुर के पति भारतीय सेना में कार्यरत हैं। वे जम्मू-कश्मीर में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विभूति ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के बघड़ (निचली भटेड़) गांव की बेटी विभूति ठाकुर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनी हैं। विभूति ने कड़ी मेहनत के दम पर बचपन का सपना पूरा किया है। विभूति के पिता कुलदीप सिंह पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता वीरा देवी गृहिणी हैं। विभूति ठाकुर की प्रारंभिक शिक्षा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंदरौर से हुई। 2020-21 में शिमला के एक निजी कॉलेज से जीएनएम की डिग्री की।

विज्ञापन


इसके बाद विभूति पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग करने के लिए चंडीगढ़ पहुंची। जब नियुक्ति पत्र घर पहुंचा तो बधाइयों का तांता लग गया। विभूति ने माता-पिता को इसका सारा श्रेय दिया है। विभूति ठाकुर के पति भारतीय सेना में कार्यरत हैं। वे जम्मू-कश्मीर में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया है की हिम्मत न हारें और लगातार मेहनत करें, परिणाम सकारात्मक रहेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें