फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमाजोन और फ्लिपकार्ट पर अब ऑनलाइन बिकेगी यहां की हल्दी

Mon, 15 Apr 2019 01:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर शुभम राही, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बिलासपुर जिले के किसी उत्पाद को पहली बार ऑनलाइन बेचा जाएगा। बिलासपुर की हल्दी को जिला प्रशासन एमाजोन और फ्लिपकार्ट पर बेचने जा रहा है। संबंधित कंपनियों के साथ जिला प्रशासन बातचीत कर रहा है।

विज्ञापन


व्यासप्योर के नाम से यह प्रोडक्ट अपलोड किए जाएंगे। जिले में जितने भी स्वयं सहायता समूह इन खाद्य पदार्थों व अन्य सामान तैयार करते हैं, उन्हें व्यासप्योर का नाम दिया गया है। जिला का एक भी उत्पाद अब बिना व्यासप्योर के नाम से नहीं बेचा जा सकेगा। 

जानकारी के अनुसार नलवाड़ी मेले के दौरान सजे सरस मेले में हिमाचल की ओर से बिलासपुर के व्यासप्योर का स्टॉल लगाया गया था। इस दौरान वहां पर पूरे भारत से आए व्यापारियों ने भी इन उत्पादों की सराहना की।
विज्ञापन


पहले चरण में बिलासपुर की हल्दी को ऑनलाइन बेचने के लिए कार्ययोजना तैयार की है। व्यासप्योर की ओर से जिलाभर में अचार, मसाले, जैम, ऊन के कपड़े, बिलासपुर की हल्दी व अन्य कई सामान तैयार किए जाते हैं। अभी हाल ही में जिला प्रशासन द्वारा बरठीं में व्यासप्योर का एक शो रूम भी खोला गया है। 
मेहनत का मिल सकेगा उचित लाभ
बिलासपुर जिला की महिला मंडल दिन रात मेहनत कर उत्पाद तैयार करती हैं, लेकिन बाजार न उपलब्ध हो पाने के कारण उचित मूल्य नहीं मिल पाता है। जब इन प्रोडक्ट्स की ऑनलाइन खरीदारी शुरू हो जाएगी तो इन्हें बाहरी राज्य के लोग उचित दाम पर खरीद सकेंगे।

बिलासपुर की हल्दी को एमाजोन व फ्लिपकार्ट में बेचने की कार्ययोजना बनाई जा रही है। जल्द ही यह कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अगर रिस्पांस सही रहा तो व्यासप्योर के और भी खाद्य पदार्थों को इनमें अपलोड किया जाएगा। - संजीत सिंह, जिला परियोजना अधिकारी (डीआरडीए) बिलासपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें