फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी पहल, कैसी है पुलिस की कार्यप्रणाली अब अंक देकर बताएगी जनता

Sat, 23 Jun 2018 12:34 PM IST
रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के कामकाज की समीक्षा अब लोग खुद करेंगे। जिला पुलिस प्रदेश में अपनी तरह की एक अनोखी पहल के तहत सर्वे कराने जा रही है। इसके तहत पुलिस ने अपने कामकाज और लोगों के साथ पुलिस के व्यवहार संबंधी कुल 18 सवाल तैयार किए हैं। ये सवाल सोशल मीडिया के माध्यम से पूछे जाएंगे।

विज्ञापन


लोगों को अपने अनुभव और नजरिये के हिसाब से जिला पुलिस की कार्यप्रणाली को 10 में से अंक देने होंगे। जिला पुलिस ने इस कवायद को विभागीय कामकाज में सुधार के मकसद से प्रेरित बताया है।

जनता के फीडबैक को जिला पुलिस सुधार का जरिया बनाएगी। एसपी बिलासपुर ने बताया कि जिला पुलिस के कामकाज को आम जनता किस तरह से देखती और आंकती है, इसका फीडबैक जुटाने को सर्वे कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ऐसे होंगे सवाल

पुलिस ने अपने कामकाज और कार्यप्रणाली से जुड़े 18 सवाल तैयार कर लिए हैं। इन्हें फेसबुक, व्हाट्सऐप और ट्विटर जैसे मंच से जनता के समक्ष रखा जाएगा। लोगों से पुलिस को 10 में से मनमुताबिक अंक देने को कहा जाएगा। एसपी ने बताया कि यह कवायद पुलिस विभाग में अपेक्षित सुधार लाने के लिए चलाई जा रही है।

जल्द ही सर्वे के सवाल जनता के सामने होंगे। जो भी फीडबैक मिलेगा, उसे विभाग गंभीरता से लेगी। यहीं नहीं, ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस लोगों से सीधा संवाद कर अपने कामकाज में सुधार की कोशिश करेगी।

कुछ ऐसे होंगे सवाल
- क्या लोगों को 9459100100 नंबर की जानकारी है।
- ट्रैक पुलिस कैसा काम कर रही है
- नशा तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई 
- महिलाओं को सुरक्षा देने में कहां तक सफलता
- सूचना देने पर पुलिस का घटनास्थल पर पहुंचना
- शिकायत मिलने पर पुलिस कितनी गंभीरता से काम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें