फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: पेंशनरों ने मांगा डीए एरियर, 15 अगस्त के बाद आंदोलन की चेतावनी

Wed, 05 Aug 2026 09:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्रदेश पेंशनर संयुक्त मोर्चा की राज्य स्तरीय त्रैमासिक बैठक बुधवार को नैहर हरनोड़ा में प्रदेश अध्यक्ष आत्माराम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम के गायन तथा दिवंगत पेंशनरों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर की गई। 
विज्ञापन
नैहर हरनोड़ा में प्रदेश अध्यक्ष आत्माराम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त मोर्चा की राज्य स्तरीय त्रैमासिक बैठक बुधवार को नैहर हरनोड़ा में प्रदेश अध्यक्ष आत्माराम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत वंदे मातरम के गायन तथा दिवंगत पेंशनरों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर की गई। बैठक में महासचिव ने एजेंडे की जानकारी दी, जबकि कोषाध्यक्ष ने संगठन की वित्तीय स्थिति का ब्यौरा प्रस्तुत किया। 21 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री के साथ हुई वार्ता की समीक्षा करते हुए पेंशनरों के बकाया एरियर, महंगाई भत्ते (डीए) की लंबित किस्तों और मेडिकल सुविधाओं से जुड़े मामलों पर चिंता व्यक्त की गई।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष आत्माराम शर्मा ने सरकार से 15 अगस्त तक 15 प्रतिशत डीए एरियर जारी करने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि यदि तय समय तक मांगों का समाधान नहीं हुआ तो संयुक्त मोर्चा आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार करेगा। बैठक में संयोजक हरीश शर्मा ने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट को अनिवार्य किए जाने के निर्णय का विरोध करते हुए इसे पेंशनरों के लिए असुविधाजनक बताया। उन्होंने सरकार से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की।

बैठक में जगदीश दिनेश, लेख राम कोंडल, कल्याण भंडारी, रवि दत्त भारद्वाज, सेस राम, लेखराज राणा, कुलदीप गुलेरिया, जेके नड्डा, प्रकाश ठाकुर, संतराम शांडिल, सोमराज गर्ग, शीला कुमारी, देव चंदेल, जेएस चंदेल, गोपाल शर्मा और चेत सिंह सुमन सहित प्रदेश के 12 जिलों से आए करीब 200 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मां नयना देवी जी यूनिट ने प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों को माता की चुनरी पहनाकर सम्मानित किया, जो बैठक का विशेष आकर्षण रहा। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें