फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: पंचायत उपप्रधान पौने छह किलो चरस के साथ काबू

Mon, 11 Nov 2024 10:15 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/कुल्लू

सार

 चरस की इतनी बड़ी खेप आखिर कैसे बिलासपुर तक पहुंच गई, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 एएनटीएफ की टीम ने बिलासुपर में कुल्लू जिले के एक व्यक्ति को पौने छह किलो चरस के साथ पकड़ा है। आरोपी कुल्लू की लगघाटी की मझाट पंचायत का उपप्रधान है। चरस की इतनी बड़ी खेप आखिर कैसे बिलासपुर तक पहुंच गई, यह बड़ा सवाल बना हुआ है।   एएनटीएफ की टीम बिलासपुर में आरोपी को नहीं पकड़ती तो यह खेप हिमाचल से बाहर चली जाती।

विज्ञापन


हालांकि, कुल्लू और मंडी की पुलिस की ओर से जिले के बॉर्डर पर स्थापित किए गए नाकों में तलाशी की दावे किए जाते हों, लेकिन हकीकत में ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। पकड़ा गया आरोपी जीवन सिंह (41) निवासी गदियाड़ा, डाकघर भुटटी, तहसील और जिला कुल्लू वर्तमान में मझाट पंचायत का उपप्रधान है। 

  एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के डीएसपी हेमराज वर्मा ने कहा कि आरोपी पहले से एएनटीएफ की रडार पर था। बिलासपुर जिले के नरली नामक जगह पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा। आरोपी 5 किलो 787 ग्राम चरस के साथ पंजाब नंबर की टैक्सी नंबर में सवार होकर जा रहा था, यह इसने कुल्लू से चंडीगढ़ के लिए हायर की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें