फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: टी-20 अभ्यास मैच में पंजाब ने केरल को 23 रन से दी मात

Fri, 08 Sep 2023 05:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश के बिलासपुर जिले के लुहणू मैदान में शुक्रवार को खेले गए पहले टी-20 अभ्यास मैच में पंजाब ने केरल को 23 रन से हराया। 
विज्ञापन
के लुहणू मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के लुहणू मैदान में शुक्रवार को खेले गए पहले टी-20 अभ्यास मैच में पंजाब ने केरल को 23 रन से हराया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 99 रन बना, मगर जवाबी पारी में केरल की टीम 76 रन पर सिमट गई। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पंजाब की ओर से ओपनर बल्लेबाज रिद्धिमा अग्रवाल और अशमाइन कौर ने 17-17 रन जोड़े। अमनजोत ने 23, नीलम ने 16 रन बनाए। इस तरह पंजाब ने 20 ओवर में 99 रन बनाए।

विज्ञापन


केरल टीम की ओर से सूर्या सुकुमार ने तीन और विनाया सुदर्शन ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केरल टीम की शुरुआत ही खराब रही। कप्तान अक्षाया पांच रन के निजी स्कोर पर रन आउट हुईं। नजीला ने 14, अलीना ने 13 और दिव्या गणेश ने 11 रन का योगदान दिया और केरल की टीम 18.3 ओवर में 9 विकेट खोकर 76 रन पर सिमट गई। एक खिलाड़ी चोट के कारण बल्लेबाजी नहीं कर पाईं। पंजाब की मन्नत कश्यप ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए दो विकेट चटकाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें