फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दो दिन से शीतलहर की चपेट में बिलासपुर

विज्ञापन
बिलासपुर शहर में पड़ी धुंध।संवाद
विज्ञापन
गाड़ियों की रफ्तार भी हुई धीमी, लोग परेशान
विज्ञापन

पांच दिन तक मौसम में बदलाव के आसार नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपु/बरठीं (बिलासपुर)। पिछले दो दिनों से बिलासपुर शीतलहर की चपेट में है। बिलासपुर और घुमारवीं में धुंध से ठिठुरन बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग कोहरे की मार झेल रहे हैं। शहर में आधा दिन बीत जाने के बाद लोगों को सूर्य देव के दर्शन हो रहे हैं। जगह-जगह लोग सड़कों पर सुबह अलाव जला रहे हैं।
धुंध से फोरलेन और पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। सुबह के समय वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। सड़कों पर धुंध के कारण विजिबिलिटी बहुत ही कम है। दैनिक कार्यों के लिए लोगों और स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिलासपुर शहर में दो दिनों से धुंध अधिक पड़ने से 12 बजे तक ही धूप लग रही है। वहीं बोट से सफर करने वाले लोगों को अधिक समस्याएं उठानी पड़ रही हैं। गोबिंद सागर झील के ऊपर अधिक धुंध रहती है और ऋषिकेश की ओर से लोग हर दिन बिलासपुर शहर बोट पर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार जिले में आगामी पांच दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्र में कोहरा छाए रहने और निचले क्षेत्र में धुंध से लोगों को सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार 30 जनवरी तक लोगों को बारिश के लिए इंतजार करना पड़ेगा। 22 से 25 जनवरी तक कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे अन्यथा मौसम साफ रहेगा। विभाग की ओर से वाहन चालकों को सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें