फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमले के मामले में मुख्य आरोपियों समेत पांच दबोचे, जंगलों में छिपे रहे

Thu, 09 Jul 2026 08:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

युवक पर कुल्हाड़ी से किए गए जानलेवा हमले के मामले में बिलासपुर पुलिस ने 28 घंटे के भीतर पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपियों सहित पांच को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी-भराड़ी पुल के समीप दिनदहाड़े युवक पर कुल्हाड़ी से किए गए जानलेवा हमले के मामले में बिलासपुर पुलिस ने 28 घंटे के भीतर पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपियों सहित पांच को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए आठ अलग-अलग वाहनों का इस्तेमाल किया, मुख्य सड़कों की बजाय लिंक रोड से सफर किया, मोबाइल फोन बंद कर दिए और कई घंटे तक बंजार के जंगलों में छिपे रहे। पुलिस ने मुख्य आरोपी सौरभ पटियाल, कुलभूषण लक्की, सूर्या चंदेल को बंजार के जंगल से गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि आठ जुलाई को सुबह करीब दस बजे सूचना मिली कि मंडी-भराड़ी पुल के पास सनी गिल नामक युवक पर दो व्यक्तियों ने जानलेवा हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर घायल युवक को एम्स भेजा गया।

विज्ञापन

मामले में सदर थाना में मामला दर्ज कर तुरंत विशेष जांच दल गठित कर दिया गया। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने अपनी पहली कार बैरी-दड़ोला क्षेत्र में छोड़ दी। इसके बाद पुलिस को भ्रमित करने और अपनी लोकेशन छिपाने के लिए लगातार वाहन बदलने शुरू कर दिए। 24 घंटे के भीतर आरोपियों ने कुल आठ अलग-अलग गाड़ियों का इस्तेमाल किया। यह भी सामने आया कि वारदात के बाद मुख्य आरोपी सौरभ पटियाल उर्फ फांदी, कुलभूषण ठाकुर उर्फ लक्की और सूर्या चंदेल पहले बरठीं क्षेत्र के जंगलों में कई घंटे तक छिपे रहे। वहां से मौका मिलते ही तीनों कुल्लू की ओर निकल गए। पुलिस की नजर से बचने के लिए उन्होंने लगातार रूट बदले और लिंक रोड का इस्तेमाल करते हुए बंजार पहुंच गए। आखिरकार पुलिस ने बंजार के जंगल में घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वीरवार को अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा धीरज धर्माणी की भूमिका सामने आने पर उसे भी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था।
विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने मुख्य आरोपी सौरभ पटियाल उर्फ फांदी निवासी नसवाल, कुलभूषण ठाकुर उर्फ लक्की निवासी तरेड़ और सूर्या चंदेल निवासी बैरी दड़ोला को बंजार के जंगल से गिरफ्तार किया। इसके अलावा करंगोड़ा से धीरज धर्माणी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि बरठीं से अनिल कुमार को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।

बिलासपुर पुलिस ने अपनी विभिन्न टीमों के समन्वित प्रयास, तकनीकी जांच, डिजिटल विश्लेषण और खुफिया नेटवर्क की मदद से मात्र 28 घंटे के भीतर इस मामले का खुलासा कर मुख्य आरोपियों सहित षड्यंत्र में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। कानून व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -अभिषेक धीमान,एसपी बिलासपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें