फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: बरोटा में बिजली बोर्ड के फोरमैन ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Sat, 17 Oct 2026 02:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी(बिलासपुर)।

सार

बिलासपुर जिले के भराड़ी थाना क्षेत्र की बरोटा पंचायत के बरोटा गांव में बिजली बोर्ड में कार्यरत 28 वर्ष के फोरमैन शुभम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन
खुदकुशी मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के भराड़ी थाना क्षेत्र की बरोटा पंचायत के बरोटा गांव में बिजली बोर्ड में कार्यरत 28 वर्ष के फोरमैन शुभम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार रात करीब आठ बजे घर के कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजन और ग्रामीण उसे तुरंत नीचे उतारकर घुमारवीं अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुभम शुक्रवार शाम को अपने घर पर मौजूद था। रात करीब आठ बजे उसकी मां और पत्नी कमरे में पहुंचीं तो उसे फंदे से लटका पाया। यह दृश्य देखकर दोनों घबरा गईं और उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत शुभम को नीचे उतारा और उपचार के लिए घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें