फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: एक दिन पहले घर से निकले व्यक्ति का गोबिंद सागर झील के किनारे मिला शव

Wed, 07 Jan 2026 01:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।

सार

 बिलासपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र झंडूता के तहत गांव बैरी दड़ोला निवासी एक व्यक्ति का शव गोबिंद सागर झील के पास पानी में तैरता हुआ मिला है।
विज्ञापन
गोबिंद सागर झील बिलासपुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र झंडूता के तहत गांव बैरी दड़ोला निवासी एक व्यक्ति का शव गोबिंद सागर झील के पास पानी में तैरता हुआ मिला है। मृतक की पहचान जगजीवन (49) निवासी बैरी दड़ोला के रूप में हुई है, जो 5 जनवरी से लापता थे। जानकारी के अनुसार जगजीवन 5 जनवरी को घर से गया था। 6 जनवरी को शाम के समय गांव के एक व्यक्ति ने गोबिंद सागर झील किनारे शव तैरते हुए देखा। घटना की जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मौके पर मौजूद मृतक के भाई खेमचंद का बयान दर्ज किया गया। बयान के अनुसार मृतक की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। पुलिस जांच में शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि गीली जमीन पर फिसलने के कारण मृतक पानी में गिर गया, जिससे उसकी डूबने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिलासपुर भेज दिया। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें