ठियोग के नजदीक छैला माहोरी सड़क में कार हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राजीव कुमार आयु 31 साल पुत्र लायक राम निवासी गांव एवं डाकघर धार तहसील ठियोग जिला शिमला के रूप में की गई है।
ठियोग पुलिस के अनुसार रविवार देर रात इकॉन कार नंबर एचपी 09 सी 1132 छैला के पास छैला माहोरी सड़क से नीचे लुढ़क गई। इस कार में सवार राजीव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे की पुष्टि करते हुए छैला चौकी प्रभारी इंद्र सिंह ने पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
खड़ी ट्राली से टकराई बाइक, पीजीआई ले जाते रास्ते में मौत
ऊना। जिला ऊना के गांव डंगोली में सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय कुमार (37) निवासी बरनोह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। बताया जा रहा है कि हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक चालक के सिर व मुंह पर गंभीर चोटें पहुंची।
हादसे के कुछ देर बाद घायल ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार बरनोह निवासी विजय कुमार रविवार देर सायं बाइक पर सवार होकर जा रहा था कि डंगोली के समीप बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से जा टकराई। हादसे में विजय गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से विजय कुमार को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन विजय ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।