संघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि सचिवालय में तैनात होने वाले 155 नए लिपिकों में 16 बाहरी राज्यों से संबंधित हैं। यह पहली बार हो रहा है कि सचिवालय में बाहरी राज्यों के लिपिकों की नियुक्ति की गई है।
यह हिमाचल के बेरोजगारों के हितों से खिलवाड़ है। यह मामला संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उठाया है कि भविष्य में बाहरी राज्यों के लोगों को हिमाचल में नौकरी न दी जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि भविष्य में इस दिशा में गौर किया जाएगा।
सचिवालय में बाहरी राज्यों से नियुक्त लिपिकों में बिहार के सात लिपिकों के अलावा झारखंड से एक, दिल्ली से चार, चंडीगढ़ से दो और हरियाणा से एक लिपिक नियुक्त हुआ है। शेष लिपिकों की नियुक्तियां हिमाचल से हुई हैं।