फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर का सबसे बड़ा ढली में जलभंडारण टैंक तैयार, अगले माह से भरेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक करोड़ लीटर पानी की क्षमता वाले टैंक का मेयर ने लिया जायजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ढली में सबसे बड़ा जल भंडारण टैंक बनकर तैयार हो गया है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत तैयार किए गए इस टैंक में जुलाई में पानी से भरा जाएगा। इस टैंक में दस एमएलडी यानि एक करोड़ लीटर पानी स्टोर किया जा सकेगा।
विज्ञापन

नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, पार्षद विशाखा मोदी और गोपाल शर्मा ने सोमवार को टैंक का निरीक्षण किया। इस दौरान पेयजल कंपनी के अधिकारी भी मौजूद रहे। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि टैंक में रंग रोगन कर दिया गया है। अब यह पूरी तरह से तैयार हो चुका है। शहर की पेयजल परियोजनाओं में पानी की कमी के चलते अभी इसे भरना संभव नहीं है। बरसात में पानी की आपूर्ति बढ़ने पर इसे भरा जाएगा। महापौर ने सियोग पेयजल योजना के काम को लेकर भी रिपोर्ट ली। सहायक अभियंता रंजीव शर्मा ने कहा कि सियोग में नौ एमएलडी का टैंक अब पूरी तरह से ठीक कर दिया गया है। इसमें लीकेज बंद हो गई है। इसे भी बरसात में भरा जाएगा। पीटरहॉफ के पास सात एमएलडी का टैंक भी लगभग तैयार होने वाला है। ऐसे में अगले महीने तक शहर में 26 एमएलडी पानी भंडारण करने की क्षमता बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें