फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी में हुआ अब तक सबसे बड़ा सुधार : बिंदल

विज्ञापन
विज्ञापन
गंज बाजार में शिमला विधानसभा क्षेत्र की ओर से आयोजित जीएसटी धन्यवाद सम्मेलन में किया दावा
विज्ञापन

बोले, 90 फीसदी वस्तुओं पर अब महज 5 फीसदी टैक्स
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शिमला विधानसभा क्षेत्र की ओर से आयोजित जीएसटी धन्यवाद सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिमला राजधानी और हिमाचल का दिल है। यह स्थान हिमाचल का सबसे बड़ा बिजनेस हब है। पूर्व समय में अगर टैक्स में एक पैसे की बढ़ोतरी होती थी तो पूरे हिमाचल में शिमला से गूंज उठ जाती थी। उन्होंने कहा कि जीएसटी में रिफॉर्म (सुधार) आजादी से आज तक का सबसे बड़ा रिफॉर्म है। 12 फीसदी टैक्स स्लैब में 400 से अधिक वस्तुएं होती थीं अब उसमें से 90 फीसदी वस्तुएं 5 फीसदी और 10 फीसदी वस्तुएं शून्य प्रतिशत टैक्स लैब में आ गई हैं। छोटी गाड़ी में भी बड़ी रिबेट मिली है। इससे लोगों को बड़ी राहत मिली है।
बिंदल ने कहा कि जीएसटी में हुए बदलाव से जनता की जेब में प्रति वर्ष 2 लाख 5 हजार करोड़ रुपये जाएंगे। भारत में मोदी मैजिक काम करता है और कभी भी किसी भी संकट में मोदी मैजिक तेजी से काम करते हुए भारत को नई ऊंचाई पर ले जाता है। कोविड में भी प्रधानमंत्री ने सभी विभागों को विकास के लिए 10 लाख करोड़ रुपये का पैकेज दिया था। इस वजह से भारत देश की सबसे तेज रिकवर होने वाली अर्थव्यवस्था बना। कांग्रेस ने इनकम टैक्स में 7 लाख रुपये की रिबेट की मांग की थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12.50 लाख का रिबेट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांग्रेस खिलाती है फोके लड्डू, एक लाख नौकरियां कर दीं गायब
बिंदल ने कहा कि कांग्रेस मात्र फोके लड्डू खिलाने का काम करती है। प्रदेश में युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और किसानों के साथ धोखा हुआ है। प्रदेश में एक लाख नौकरियां गायब हो गई हैं, केवल मित्र सरकार में लग रहे हैं। कांग्रेस के समय बैरियर और भ्रष्टाचार साथ-साथ चलता था, जब हर बैरियर पर मालगाड़ी से भ्रष्ट रूप से पैसा लिया जाता था। कार्यक्रम में संजय सूद, प्रदेश महामंत्री पायल, प्रदेश सचिव संजय ठाकुर, कमल सूद, कर्ण नंदा, केशव चौहान, राजीव पंडित, संजीव पिंकू, गगन लखनपाल, संजीव देष्टा, गुरमीत सिंह, रमा ठाकुर और सुदीप महाजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें