शिमला। भारत यंग लीडर्स डायलॉग देश के युवाओं को एक ऐसा राष्ट्रीय मंच प्रदान करता है, जहां वह अपनी नवीन सोच, विचारों और समाधानों को प्रधानमंत्री तक पहुंचा सकते हैं। यह बात जिला युवा अधिकारी विपिन कुमार ने सेंट थॉमस स्कूल शिमला में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2025 के विषय पर आयोजित संवाद कार्यक्रम में कही। उन्होंने विद्यार्थियों को विकसित भारत 2047 की परिकल्पना से अवगत करवाया। विपिन कुमार ने विद्यार्थियों को सक्रिय रूप से विकसित भारत क्विज में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सुरेंद्र शर्मा ने भी शिरकत की। संवाद