फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: नए साल का जश्न मनाकर मनाली से लौट रहे दिल्ली के 3 लोगों की मौत

Fri, 01 Jan 2021 08:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नववर्ष का जश्न मनाकर मनाली से दिल्ली लौट रहे तीन पर्यटकों की शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में पर्यटकों की कार नालागढ़-स्वारघाट मार्ग पर झिड़ीवाला के समीप पुल से खड्ड में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सूचना पर मौके का दौरा कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दिल्ली के मयूर विहार निवासी मनोज, अंकुश, अंकित, अखिल और दीपक कार से दिल्ली की ओर जा रहे थे। गाड़ी मनोज चला रहा था। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे जैसे ही यह झिड़ीवाला गांव पहुंचे तो चालक मनोज कार से नियंत्रण खो बैठा और कार पुल से नीचे खड्ड में जा गिरी। पचास फीट नीचे गिरने से पांचों बुरी तरह जख्मी हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को खड्ड से निकाला और नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया।

यहां अंकित, अखिल और दीपक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चालक मनोज की हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। अंकुश नालागढ़ में भर्ती है। अंकुश ने ही इन लोगों के नाम बताए। एएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतकों के परिजनों के आने के बाद ही शवों का पोस्टमार्टम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें