बॉलीवुड स्टार प्रिटी जिंटी की किंग्स इलेवन पंजाब टीम को हिमाचल सरकार ने बड़ी राहत दी है। साल 2011 में धर्मशाला में हुए आईपीएल मैचों के दौरान लगाए गए 100 प्रतिशत मनोरंजन टैक्स को 90 प्रतिशत घटा दिया है।
बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने टीम से सिर्फ दस प्रतिशत मनोरंजन टैक्स वसूलने का फैसला लिया है। साल 2011 में 15, 17 और 21 मई को धर्मशाला ग्राउंड में इंडियन प्रीमियर लीग के तीन मैच हुए थे।
टीम प्रबंधन ने राज्य सरकार से मनोरंजन टैक्स घटाने को आवेदन किया था। साल 2012 में राज्य सरकार ने मनोरंजन टैक्स को 10 प्रतिशत कर दिया था लेकिन साल 2011 का मामला हल नहीं हुआ था।