फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चरस और चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Tue, 07 Nov 2023 07:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने पंजाब के दो युवकों से  42.64 ग्राम चिट्टा और सिउंड में कुल्लू के एक युवक से एक किलो 654 ग्राम चरस बरामद की है। 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुल्लू पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक युवक को करीब डेढ़ किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बैग में नशे की खेप लेकर जा रहा था। भुंतर के समीप सिउंड में नाके के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान लेस राम (24) निवासी गांव विरनी, तहसील भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है। सोमवार शाम करीब 6:45 बजे पुलिस की एक टीम सिउंड में नाका लगाकर वाहनों का निरीक्षण कर रही थी। इस दौरान छरोड़नाला की तरफ से भुंतर की ओर लेस राम आता दिखा। उसने पुलिस को देखकर बैग फेंक दिया और भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया और उसे पकड़ लिया। बैग की तलाशी ली तो उससे एक किलो 654 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी लेस राम को गिरफ्तार कर लिया। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि आरोपी के तार किससे जुड़े हैं, पुलिस इसका भी पता लगा रही है। 

विज्ञापन


हाथीथान में पंजाब के दो युवको से चिट्टा बरामद
हाथीथान में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) कुल्लू ने एक होम स्टे में दबिश देकर पंजाब के दो युवकों से 42.64 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। दोनों कमरा लेकर रुके हुए थे। सोमवार शाम 5:45 बजे एएनटीएफ की टीम भुंतर, छरोड़नाला, सरसाड़ी की तरफ गश्त कर रही थी। सूचना मिली कि एक होम स्टे में पंजाब के दो युवक चिट्टा लेकर आए हैं। इसके बाद टीम ने दबिश दी तो कमरे में दो युवक पाए गए। सामान की तलाशी गवाहों के सामने ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी जसकरण सिंह (26), हाउस नंबर 49, पार्ट एक, नजदीक बस स्टैंड व्रेवन कला, फरीदकोट, पंजाब और सुखजीत सिंह (22) निवासी रोभाना अलवेल सिंह, फरीदकोट, पंजाब के कब्जे से 42.64 ग्राम चिट्टा मिला। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें