इसके अलावा 24,40,000 रुपये की नकदी भी बरामद की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों पिता प्रेम चंद (71), उसका बेटा सागर (44) और पोता संग्राम उर्फ अंशुल (21) सभी निवासी रेडक्रॉस रोड वाल्मीकि बस्ती के खिलाफ पुलिस थाना नाहन में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी ने बताया कि मौके पर मिली नशे की खेप और नकदी इशारा करती है कि आरोपियों ने यह पैसा व संपत्ति नशे के कारोबार से अर्जित की है। आरोपियों ने आलीशान घर बनाया है। बता दें कि इससे पहले भी उक्त मोहल्ला में अप्रैल में 110 ग्राम चिट्टा व कैश के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया था।
पुलिस मामले में पड़ताल करेगी और आरोपियों के संपर्क भी खंगालेगी कि आरोपी नशे की यह खेप कहां से लेकर आते थे व इसे कहां-कहां बेचा जा रहा था। आरोपियों की संपत्ति को लेकर भी अलग से जांच होगी। - योगेश रोल्टा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिरमौर