फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का बड़ा अभियान: 1 लाख 42 हजार अफीम के पौधों की खेती पकड़ी, चार घंटे पैदल चलकर मौके पर पहुंचीं टीमें

Tue, 04 May 2021 06:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, द्रंग/सरकाघाट(मंडी)
विज्ञापन
अफीम के पौधों की खेती पकड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश की मंडी पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। पुलिस की तीन टीमों ने द्रंग के पधर क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर रेड कर 1 लाख 42 हजार 686 अफीम के पौधों की खेती पकड़ी है। पूरे ऑपरेशन में लगभग 21 घंटे लगे और पुलिस टीमों को चार घंटे पैदल सफर तय करना पड़ा। जहां लगभग 10 बीघा निजी और सरकारी भूमि पर अफीम की अवैध खेती की गई थी। 

विज्ञापन


इस दौरान छह एफआईआर दर्ज की गई। मामले में जांच डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी कर रहे हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री के मोबाइल पर उप तहसील टिक्कन में अफीम की अवैध खेती करने की सूचना मिली। इस पर पुलिस स्टेशन पधर, स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट और सुरक्षा शाखा मंडी से तीन अलग-अलग टीमों को आगामी कार्रवाई के लिए मौके पर भेजा गया। 

चार घंटे पैदल चलने के उपरांत तीनों टीमें मौके पर पहुंचीं और 21 घंटे की कार्रवाई में 10 बीघा निजी और सरकारी भूमि से 1 लाख 42 हजार 686 अफीम के पौधों की खेती को पकड़ा गया। ऑपरेशन के दौरान मौके पर स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान और राजस्व विभाग के आधिकारिक पटवारी भी मौजूद रहे। एसपी मंडी ने कहा कि मामले में पधर पुलिस की ओर से छह एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि डीएसपी पधर को पौधों को नष्ट करने के आदेश जारी किए गए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें