संगठनात्मक गतिविधियों के प्रति निष्क्रियता को देखते हुए भारतीय युवा कांग्रेस के सचिव एवं प्रभारी हिमाचल अफजल अहमद की मंजूरी से युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के आठ निष्क्रिय पदाधिकारियों को पद से निलंबित किया है।
निलंबन से पूर्व इन पदाधिकारियों को नोटिस भेजकर और दूरभाष के माध्यम से संपर्क करके स्पष्टीकरण देने को कहा गया था, परंतु अभी तक किसी ने भी स्पष्टीकरण देना उचित नहीं समझा है।
आदेशों की अवहेलना करने और संगठनात्मक गतिविधियों के प्रति उदासीन रवैये के चलते इन पदाधिकारियों के निलंबन का निर्णय लिया गया है।
राज्य प्रभारी ने 10 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में सोशल मीडिया की कार्यशाला में स्पष्ट किया है कि संगठन में किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता सहन नहीं की जाएगी।