फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: भुवनेश्वरी मिस और आर्यन बने मिस्टर एक्सीलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज संजौली में नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी ब्लूम स्पायर का आयोजन किया गया। निर्णायकों के मूल्यांकन के आधार पर भुवनेश्वरी चंदेल को मिस एक्सीलेंस और आर्यन को मिस्टर एक्सीलेंस चुना गया।
विज्ञापन

एंजल मेहता और रक्षित ठाकुर मिस और मिस्टर रनर-अप रहे। तन्वी वर्मा को मिस रेडिएंट स्माइल, उमंगित शर्मा को मिस्टर रेडिएंट स्माइल, हिमानी वर्मा को मिस ग्लैमरस और भविष को मिस्टर ड्रेस्ड टू किल चुना गया। अनन्या और चांद को कैप्टिवेटर ऑफ हार्ट्स और एनचांटर ऑफ हार्ट्स का खिताब मिला। कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्या प्रो. भारती भागड़ा मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने नए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। समारोह में कला, वाणिज्य, विज्ञान, बीवॉक, बीसीए और बीबीए संकायों के 112 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में परिचय, मॉडलिंग और प्रश्नोत्तरी के विभिन्न चरण आयोजित किए गए। निर्णायक मंडल में प्रो. आइरीन रतन, डॉ. शिखा शर्मा, विपुल सूद और डॉ. संदीप शर्मा शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें