शिमला। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर जिला प्रशासन की ओर से बचत भवन में सद्भावना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) शिमला सचिन शर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी से आपसी भाईचारे, एकता और सौहार्द की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। इस अवसर पर एडीएम प्रोटोकॉल ज्ञान सागर नेगी, एसडीएम शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो