फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: भूपेंद्र विहिप के संजौली नगर सह मंत्री नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर सह संयोजक विक्की धांटा बनाए
विज्ञापन


गोरक्षा प्रमुख रंजन और तिलक नगर प्रमुख नीतिश नियुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। विश्व हिंदू परिषद जिला शिमला की मासिक बैठक प्रांत कार्यालय चक्कर में हुई। बैठक में मुख्य रूप से धर्म रक्षा निधि समर्पण कूपन के हिसाब-किताब और आगामी बजरंग दल युवा सम्मेलन कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष राकेश वर्मा ने की। इस दौरान संगठन विस्तार एवं कार्यों को गति देने के उद्देश्य से कई नए दायित्वों की घोषणा भी की गई। इनमें संजौली नगर सह मंत्री विहिप भूपेंद्र मेहता, संजौली नगर सह संयोजक बजरंग दल विक्की धांटा, जिला गोरक्षा प्रमुख रंजन भारद्वाज और तिलक नगर सुरक्षा प्रमुख का दायित्व नीतिश शर्मा को सौंपा गया। इसके अलावा समरहिल बजरंग दल के सह संयोजक कर्ण चौहान, जिला विद्यार्थी प्रमुख राहुल केस्टा, जिला मिलन प्रमुख गगन शर्मा और जिला सह गोरक्षा प्रमुख (शिमला) के रूप में यशवंत वर्मा को नियुक्त किया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा युवाओं को राष्ट्र एवं धर्म सेवा के कार्यों से जोड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री प्रेम शंकर, प्रांत कोषाध्यक्ष राजेंद्र भारद्वाज, विभाग सह मंत्री त्रिलोकनाथ शर्मा, जिला संगठन मंत्री ऋतिक चौहान और जिलाध्यक्ष डॉ. रूपराम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें