फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की खबर, इस दिन से फिर शुरू होगी भुंतर-चंडीगढ़ हवाई सेवा

Sun, 04 Feb 2018 09:52 AM IST
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

भुंतर-चंडीगढ़ हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। इससे पर्यटन कारोबार को पंख लगने की उम्‍मीद है। छह फरवरी से भुंतर हवाई अड्डे से एयर इंडिया का 72 सीटर जहाज फिर से चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरेगा। दिल्ली-भुंतर सेवा 29 जनवरी से पांच फरवरी तक बंद है। 

विज्ञापन


ऐसे में एयर इंडिया ने नया शेड्यूल जारी किया है। छह फरवरी से दिल्ली-भुंतर के साथ भुंतर-चंडीगढ़ के बीच भी उड़ान शुरू होगी। दिल्ली और चंडीगढ़ से भुंतर के लिए दो उड़ान होने से समर सीजन से पहले कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबार को पंख लगेंगे। 

हालांकि, दिल्ली-भुंतर को हो रही एयर इंडिया की सेवा पिछले माह जनवरी से प्रभावित चल रही है। 18 जनवरी से बार-बार ठप होने से घाटी के पर्यटन कारोबार को भी बड़ा झटका लगा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण बंद चल रही थी सेवा

इसके पीछे एयर इंडिया का आंतरिक मामला बताया जा रहा है और पायलट अपनी मांगों को लेकर सेवाएं नहीं दे रहे हैं। भुंतर-चंडीगढ़ उड़ान सेवा का शुभारंभ पांच अक्तूबर, 2017 को केंद्रीय उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने किया था।

विंटर सीजन में भुंतर-चंडीगढ़ रूट पर यात्रियों की कमी तथा कोहरे होने पर उड़ान चार दिसंबर से बंद चल रहा है। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि विंटर सीजन हवाई सेवाओं के प्रभावित होने से मनाली के विंटर सीजन को भारी नुकसान हुआ है।

भुंतर हवाई अड्डे के निदेशक एए अंसारी ने कहा कि उन्हें छह फरवरी से बंद चल रही दिल्ली-भुंतर हवाई सेवा के साथ भुंतर-चंडीगढ़ उड़ान फिर शुरू होने का शेड्यूल जारी हुआ है। एयर इंडिया के प्रभारी दिनेश भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली-भुंतर सेवा पांच फरवरी तक बंद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें