फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के 7 लाख बुजुर्गों के लिए भ्रमण योजना शुरू, आठ दिन कर सकेंगे यात्रा

Thu, 11 Oct 2018 12:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के वरिष्ठ नागरिकों के लिए भ्रमण योजना सरकार ने चालू कर दी है। प्रदेश में रहने वाले 7 लाख वृद्धों को योजना का लाभ मिल पाएगा। सरकार के पास निर्धारित फार्म भरकर देना होगा और इसके बाद वृद्धों को यात्रा का लाभ दिया जाएगा। वृद्धों के लिए सरकार ने आठ दिन की यात्रा निर्धारित की। 

विज्ञापन


राज्य सरकार ने प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों के लिए भ्रमण योजना लागू करने की अधिसूचना प्रदेश के राजपत्रत में प्रकाशित कर दी है। यह प्रत्येक जिला मुख्यालय में लागू होगी और इसका क्षेत्र पूर्ण राज्य तथा साथ लगते राज्यो के सीमावर्ती क्षेत्र रहेंगे। समिति तय करेगी कि यह यात्रा कब और कितने बार होगी।

लाभार्थी की उम्र 70 साल से अधिक होनी चाहिए और हिमाचल का मूल निवासी हो। इस योजना के अधीन पूर्व में तीन साल में यात्रा नहीं की हो। यात्रा के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से सक्षम होना चाहिए।
विज्ञापन


80 साल से ऊपर एकल और युगल लाभार्थी के साथ एक पारिवारिक संबंधी अथवा पंजीकृत व्यक्ति जा सकेगा। लाभ उठाने वाले की आय एक लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। 70 साल से ऊपर के लोगों को 50 फीसदी और 80 साल से ऊपर के लोगों को निशुल्क और साथ जाने वाले व्यक्ति को पचास फीसदी छूट मिलेगी। 

ये होंगे समिति में- समिति में उपायुक्त या उनके प्रतिनिधि अध्यक्ष रहेंगे। इनके अलावा सदस्य पुलिस अधीक्षक या उनके प्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि,  जिला कल्याण अधिकारी सदस्य रहेंगे। सदस्य सचिव जिला भाषा अधिकारी को बनाया जाएगा। 

समिति के काम: यह समिति  वर्ष के आरंभ में बोली के आधार पर यात्रा संचालक का चयन करेगी। यात्रा का रूट, खाना, ठहरने का स्थान भी तय करेगी। यात्रा कितनी बार और कब होगी, यह करेगी। जिला भाषा अधिकारी आवेदकों की जांच करेंगे। यात्रा का लाभ पहले आएं और पहले पाएं आधार पर मिलेगा। समिति सभी दस्तावेजों की जांच करेगी। यात्रा खत्म होेने पर यात्रियों की प्रतिक्रिया प्राप्त करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें