प्रदेश के सरकारी स्कूलों में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) के तहत नियुक्त 2630 शिक्षकों का मानदेय 20 फीसदी बढ़ गया है। मानदेय में पहली अगस्त 2018 से बढ़ोतरी करने की बुधवार को शिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने पहले बजट भाषण में शिक्षकों के मानदेय में 20 फीसदी बढ़ोतरी करने की घोषणा की थी। अब शिक्षकों के मानदेय में 1500 से 2000 रुपये की बढ़ोतरी होगी।