फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोरंज उपचुनाव की घोषणा, 9 अप्रैल को मतदान, देखें पूरा शेड्यूल

Fri, 10 Mar 2017 01:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय निर्वाचन आयोग ने वीरवार को भोरंज विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की घोषणा कर दी है। नौ अप्रैल रविवार को मतदान होगा जबकि 13 अप्रैल को मतगणना होगी। निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के बाद हमीरपुर जिले में आचार संहिता लागू हो गई है।
विज्ञापन


अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित यह सीट भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री ईश्वरदास धीमान के देहांत के बाद खाली हुई है। उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने के लिए अंतिम तिथि 21 मार्च निर्धारित की गई है। 22 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि 24 मार्च को नाम वापस लिए जाएंगे।

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हमीरपुर मदन चौहान ने जानकारी दी कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र में कुल 73485 मतदाता हैं। इनमें 35642 पुरुष और 37843 महिला मतदाता हैं। 2234 सर्विस वोटर हैं। उपचुनाव के लिए 99 पोलिंग बूथ स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन


इनमें 12 अतिसंवेदनशील, सात संवेदनशील और 80 सामान्य मतदान केंद्र हैं। उपचुनाव के लिए पुलिस कर्मचारियों के अलावा 500 विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, नौ सेक्टर अधिकारी और दो सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई जाएगी।

पूर्व शिक्षा मंत्री एवं विधायक आईडी धीमान का 15 नवंबर 2016 को निधन हो गया था। उसके बाद सीट खाली हो गई थी। आचार संहिता के चलते अब जिले में शिलान्यास और उद्घाटन नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें