फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी-लेह रेललाइन: थलू तक अगस्त में तैयार हो जाएगा साढ़े पांच किमी रेलवे ट्रैक

Wed, 16 Jul 2025 10:59 AM IST
Krishan Singh सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

सार

पहले चरण में भानुपल्ली से थलू तक साढ़े पांच किलोमीटर तक ट्रैक बिछाया जा रहा है, जो अगस्त में तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी-लेह रेललाइन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामरिक दृष्टि से अहम भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी-लेह रेललाइन परियोजना में ट्रैक बिछाने का कार्य धरातल पर दिखने लगा है। पहले चरण में भानुपल्ली से थलू तक साढ़े पांच किलोमीटर तक ट्रैक बिछाया जा रहा है, जो अगस्त में तैयार हो जाएगा। वर्तमान में भानुपल्ली से थलू के बीच साढ़े पांच किलोमीटर हिस्से में ट्रैक लिंकिंग का काम चल रहा है। परियोजना के पहले चरण में पहाड़पुर तक 26 किलोमीटर हिस्से में रेल ट्रैक बिछाना प्रस्तावित है। इसके लिए रेल विकास निगम ने वर्ष 2024 में 74.64 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया था।

विज्ञापन


हालांकि टेंडर के बाद काम शुरू करने में विलंब हुआ और अब निर्माण एजेंसी ने कार्य को गति दी है। थलू के आगे ट्रैक बिछाने का कार्य अभी प्रारंभ नहीं हो सका है। इसकी मुख्य वजह यह है कि धरोट और पहाड़पुर यार्ड तक की फॉर्मेशन (जमीन समतलीकरण और आधार ढांचा) और ग्रीसिंग (बेस परत डालने की प्रक्रिया) का काम अधूरा है। जब तक दोनों कार्य पूरे नहीं होते, आगे ट्रैक बिछाने की अनुमति निर्माण कंपनी को नहीं दी जा सकती।

अब बरसात ने कार्य में दिक्कतें खड़ी कर दी हैं। निर्माण एजेंसी का कहना है कि ट्रैक बिछाने के लिए शुष्क मौसम चाहिए। मौजूदा मौसम में मशीनें भी सुचारु रूप से काम नहीं कर पा रही हैं। भानुपल्ली स्टेशन को आठ लेन वाला यार्ड बनाया जा रहा है, जिसमें छह लेन यात्री ट्रेनों के लिए और दो मालगाड़ियों के संचालन के लिए होंगे। इस ट्रैक को बिछाने के कार्य में कई उन्नत तकनीकों और संसाधनों का उपयोग हो रहा है। ट्रैक को मजबूती देने के लिए स्थायी मार्ग फिटिंग और एच-बीम का इस्तेमाल किया जा रहा है। स्टेशनों पर संचालन को सुचारु रखने के लिए कॉन्फिगरेशन वाले टर्नआउट स्विच लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें