बिलासपुर। पुलिस चौकी शहर की टीम ने 4.44 ग्राम हेरोइन के साथ मंडी के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम वेटरनेरी चौक के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान नौणी की ओर से आ रही एक कार को जांच के लिए रोका गया। कार में चालक सहित तीन युवक मौजूद थे। कार की तलाशी ली तो डैशबोर्ड से 4.44 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान विनय गुलेरिया निवासी गांव सैन, हेमराज निवासी गांव पुराना कटौला और पंकज निवासी गांव पधियुं के रूप में हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
भडोली कलां में व्यक्ति के साथ मारपीट
शाहतलाई (बिलासपुर)। पुलिस थाना तलाई के तहत भडोली कलां में एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में रोशन कालिया निवासी भड़ोली कलां झंडूता ने बताया कि बरठीं के एक व्यक्ति ने रास्ता रोका और मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।