फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जयंती: जाखू हनुमान मंदिर में कल चढ़ेगा डेढ़ क्विंटल का रोट, 7:30 बजे से भंडारा

Wed, 05 Apr 2023 01:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हनुमान मंदिर जाखू में सुबह 7:00 बजे आरती होगी और इसके बाद हनुमान को रोट, हलवे और भंडारे का भोग लगाया जाएगा। 7:30 बजे से भंडारा श्रद्धालुओं के लिए शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
प्रसिद्ध हनुमान मंदिर जाखू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर जाखू में हनुमान जयंती पर छह अप्रैल को डेढ़ क्विंटल का रोट चढ़ाया जाएगा। हनुमान जयंती के लिए मंदिर की सजावट और रोट बनाना अभी से शुरू हो गया है। जयंती पर सुबह 4:00 बजे ही मंदिर के कपाट खुलेंगे। इसके बाद हनुमान का शृंगार दिल्ली से मंगवाएं कमल, जैसमीन और गुलाब के फूलों से होगा।

विज्ञापन


इसके अलावा मंदिर की सजावट गेंदे और अन्य फूलों से की जा रही है। सुबह 7:00 बजे आरती होगी और इसके बाद हनुमान को रोट, हलवे और भंडारे का भोग लगाया जाएगा। 7:30 बजे से भंडारा श्रद्धालुओं के लिए शुरू हो जाएगा। जाखू मंदिर में सुबह 9:00 बजे हवन होगा। इसमें शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा शिरकत करेंगे। 10:00 बजे मानस संकीर्तन मंडल की ओर से सुंदरकांड का पाठ होगा।

मंदिर में 10 से 15 पुलिस कर्मी और 5 से 6 होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे। वहीं मंदिर में 5 पुजारी और सेवादार मौजूद रहेंगे। शोघी के साथ लगते खुशहाला महावीर मंदिर में हर साल की तरह हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। मंदिर कमेटी के प्रधान नेकराम और महासचिव प्रेम ठाकुर ने बताया कि सुबह 6:00 बजे मंदिर के कपाट खुल जाएंगे। हवन और रामचरितमानस का पाठ होगा। 
विज्ञापन


संकट मोचन में अखंड चालीसा का होगा पाठ  
संकट मोचन मंदिर में हनुमान जयंती पर वीरवार को अखंड हनुमान चालीसा का पाठ होगा। मंदिर के प्रबंधक अनूप चौहान ने बताया कि सुबह 6:00 बजे मंदिर के कपाट खुल जाएंगे। सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक अखंड हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। 12:00 बजे हनुमान को भोग लगाकर भंडारे का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। दोपहर 3:00 बजे तक भंडारा चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें