भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक भैया दूज पर्व आज मनाया जाएगा। हर साल यह त्योहार कार्तिक माह की शुक्ल द्वितीय को मनाया जाता है। इस साल भाई दूज पर पूरे दिन बहनें अपने भाई को तिलक कर सकती हैं।
1 बजकर 09 मिनट से लेकर तीन बजकर 20 मिनट तक तिलक का बेहद शुभ मुहूर्त है। गंज बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी राकेश शर्मा ने बताया कि एक नवंबर को पूरे दिन द्वितीय तिथि रहेगी और स्थिर लग्न रहेगा।