फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपका एक वोट बेविन को दिलाएगा मिस्टर ग्लोबल टीन का ताज

Sun, 18 Mar 2018 09:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
1 of 5
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले का गबरू बैंकाक में हो रही मिस्टर ग्लोबल टीन स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा है। इस स्पर्धा में विभिन्न देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बिझड़ी तहसील के बुटान गांव निवासी बेविन को इस स्पर्धा के सेमीफाइनल में डायरेक्ट एंट्री के लिए प्रदेश वासियों के वोट की दरकार है। बेविन के पिता प्रो. अमरजीत अत्री राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में समाज शास्त्र के प्राध्यापक हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
उन्होंने बताया कि 18 मार्च को दोपहर 1 बजे तक बेविन को दिए गए वोट उसे डायरेक्ट सेमीफाइनल राउंड में प्रवेश दिला सकते हैं। 

4 of 5
फेसबुक पर मिस्टर ग्लोबल टीन के फोटो पेज पर बेविन की फोटो को लाइक कर बेविन के पक्ष में वोटिंग कर सकते हैं। इसके अलावा गूगल में मिस्टर ग्लोबल टीन 2018 टाइप कर इसके मुख्य पेज पर जाकर भी बेविन की फोटो लाइक कर उसे वोट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेविन 15 मार्च से बैंकाक में इस स्पर्धा के प्रारंभिक राउंड में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। 19 मार्च को बैंकाक में इस स्पर्धा का फाइनल होगा। बेविन की माता संतोष कुमारी हमीरपुर के मट्हाणी स्कूल में टीजीटी मेडिकल हैं। युवक के दादा कैप्टन प्रभु राम और दादी चंपा देवी अपने पोते की इस उपलब्धि पर खुश हैं। उन्होंने अपील की है कि बेविन के पक्ष में वोटिंग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें